समास-पद और समास के नाम का सही मिलान कीजिए:
सूची 1: A. वाग्दत्ता B. धर्माधर्म C. सप्ताह D. कमलनयन
सूची 2: अ. कर्मधारय समास ब. द्वंद्व समास स. तत्पुरुष समास द. द्विगु समास
A
अ ब स द
B
स ब द अ
C
अ द ब स
D
स अ द ब
Correct Option:
B
Explanation
सही मिलान है: वाग्दत्ता → तत्पुरुष, धर्माधर्म → द्वंद्व, सप्ताह → द्विगु, कमलनयन → कर्मधारय। "धर्माधर्म" में "धर्म और अधर्म" का भाव है, इसलिए यह द्वंद्व समास है।