निम्नलिखित काव्य पंक्तियों को ध्यान से पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(i) चारु चन्द्र की चंचल किरणें खेल रही थीं जलस्थल में
(ii) मखमल के झूल पड़े हाथी-सा टीला
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
A
(i) उपमा, (ii) रूपक अलंकार
B
(i) अनुप्रास, (ii) रूपक अलंकार
C
(i) अनुप्रास, (ii) उपमा अलंकार
D
(i) श्लेष, (ii) यमक अलंकार
Correct Option:
C
Explanation
"चारु चन्द्र की चंचल..." में "च" ध्वनि की पुनरावृत्ति से अनुप्रास अलंकार है। "हाथी-सा टीला" में "सा" द्वारा स्पष्ट तुलना की गई है, इसलिए वहाँ उपमा अलंकार है।