माला फेरत युग गया फिरा न मन का फेर।
कर का मनका डारि दे मन का मनका फेर।
उक्त पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है?
A
यमक
B
श्लेष
C
अनुप्रास
D
रूपक
Correct Option:
A
Explanation
इन पंक्तियों में "मनका" शब्द का प्रयोग भिन्न अर्थों में हुआ है। एक स्थान पर इसका अर्थ माला का मनका है और दूसरे प्रयोग में "मन का" का अर्थ मन की अवस्था है। एक ही शब्द-रूप की पुनरावृत्ति भिन्न अर्थों में होने के कारण यहाँ यमक अलंकार है।