भाववाच्य में कर्ता की अपेक्षा क्रिया या भाव प्रमुख होता है। "अब चलते हैं" का भाववाच्य रूप "अब चला जाए" होगा। इसमें यह नहीं बताया जाता कि विशेष रूप से कौन चलेगा, केवल चलने की क्रिया पर बल है।