वाक्य की पूर्ति उचित लोकोक्ति से कीजिए। प्रेम शंकर "मिलावटी घी कांड" में पकड़ा ही गया। आखिर लोगों को कब तक धोखा दिया जा सकता है?
A
कोयले की दलाली में हाथ काले
B
चिराग तले अँधेरा
C
नाम बड़े और दर्शन छोटे
D
काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती
Correct Option:
D
Explanation
प्रेम शंकर लोगों को एक बार मिलावटी घी से धोखा दे सकता है, लेकिन यही छल बार-बार सफल नहीं हो सकता। "काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती" का अर्थ है कि एक ही धोखा बार-बार नहीं चलता।