संयुक्त वाक्य में दो या अधिक स्वतंत्र उपवाक्य समुच्चयबोधक शब्द से जुड़े होते हैं। यहाँ “सूर्योदय हुआ” और “कुहासा जाता रहा”—दोनों स्वतंत्र कथन हैं और “और” से जुड़े हैं। इसलिए यह संयुक्त वाक्य है।