"मोहन पुस्तक पढ़ता है।" इस वाक्य में "पढ़ता है" पद का परिचय दीजिए।
A
सकर्मक क्रिया, कर्मवाच्य, वर्तमान काल, बहुवचन, पुल्लिंग
B
अकर्मक क्रिया, भाववाच्य, वर्तमान काल, एकवचन, पुल्लिंग
C
सकर्मक क्रिया, कर्तृवाच्य, वर्तमान काल, एकवचन, पुल्लिंग
D
अकर्मक क्रिया, कर्मवाच्य, वर्तमान काल, एकवचन, पुल्लिंग
Correct Option:
C
Explanation
"पढ़ता है" क्रिया का कर्म "पुस्तक" है, इसलिए यह सकर्मक क्रिया है। वाक्य में कर्ता "मोहन" स्वयं कार्य कर रहा है, अतः कर्तृवाच्य है। क्रिया वर्तमान काल में है तथा "मोहन" के अनुसार एकवचन और पुल्लिंग रूप "पढ़ता है" प्रयुक्त हुआ है।